Please wait

भूमि विवाद को लेकर रणक्षेत्र बना डोमकल, बम और गोलियों से हमले

यूसुफ बिस्वास, सैदुल बिस्वास ने गोलियां चलाईं।” घटना को लेकर शुक्रवार सुबह इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।

04 Aug 2023

भूमि विवाद को लेकर रणक्षेत्र बना डोमकल, बम और गोलियों से हमले

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल थानांतर्गत मधुरकुल का सादलपुर इलाका गुरुवार शाम दो पड़ोसियों के बीच भूमि विवाद को लेकर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। लगातार गोलीबारी और बमबारी से पूरा इलाका दहल गया। इस घटना में सहाबुद्दीन बिस्वास (26) और मोजम्मेल बिस्वास (35) को गोली लगने को खबर है। उन्हें डोमकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली चलाने का आरोप युसूफ विश्वास और सईदुल विश्वास पर लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। गुरुवार देर रात तक इस मामले में किसी के गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना नही थी।
घटना के बारे में सहाबुद्दीन विश्वास ने बताया, ''''जमीन को लेकर हमारा उनसे काफी समय से विवाद चल रहा है। मेरी मझली मां और छोटी मां सुबह अपने काम पर जा रही थीं। तभी मजदुल विश्वास, रबीउल विश्वास, सेंटू विश्वास ने उनकी पिटाई कर दी और उनसे पांच हजार रुपये और एक मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद हम थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। शाम को उन्होंने हम पर फिर हमला किया। दूसरी मंजिल से बम फेंके। यूसुफ बिस्वास, सैदुल बिस्वास ने गोलियां चलाईं।” घटना को लेकर शुक्रवार सुबह इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News